वर्तमान आईटी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी - उत्तराखंड क्रांति दल

श्री अतुल जैन जी

माननीय केन्द्रीय अध्यक्ष, आईटी प्रकोष्ठ, उत्तराखंड क्रांति दल

श्री अतुल कुमार जैन, B. Tech, MBA , 62 Years हैं जिनको केंद्र और उत्तराखंड राज्य सरकार की  विभिन्न परियोजनाओं काम करने का 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। आप ने इस अवधि में टीएचडीसी इंडिया, सिड्कुल,  टीसीआईएल  में रहते हुए देश विदेश में अनेकों महत्वपूर्ण परियोजनायों पर कार्य किया। आप वर्ष  2023 में संचार मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम टेलीकम्युनिकेस कंसल्टेंटस इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) में अधिशासी निदेशक (सिविल)  के पद से सेवानिवृत हुए । सेवा निवृति के उपरांत आपने कुछ समय मुख्य महाप्रबंधक देहरादून स्मार्ट  सिटी प्रोजेक्ट में भी काम किया, परंतु वर्तमान राज्य सरकार की असंतोषकारी और जन विरोधी नीतियों की वजह से आपने इस्तीफा दे दिया।  आपको   हाइड्रोपावर, इंडस्ट्रियल इस्टेट, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, स्कूल्स, टाउनशिप, सड़क,पुल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, पर्यटन प्रोजेक्ट्स और अनेक जनोपयोगी सरंचनात्मक परियोजनाओं का कुशल निष्पादन और प्रबंधन  का बहुत अच्छा अनुभव है। श्री जैन  सामाजिक कार्यों के अंतर्गत महासचिव, टीएचडीसी ओफिसेर्स असोसियशन और रोटरी क्लब नई टिहरी के अध्यक्ष भी रहे। ये टीसीआईएल ऑफिसर क्लब के अध्यक्ष भी हैं । आप उत्तराखंड की सेवा हेतु उत्तराखंड क्रांति दल में वर्ष 2024 में शामिल हुए। आप ने अपनी शासकीय सेवाओं के दौरान, टिहरी, कोटेश्वर, उत्तरकाशी, जोशीमठ, हरिद्वार, काशीपुर, कोटद्वार, रुद्रपुर, सितारगंज, देहरादून और नैनीताल जिलों में अनेक परियोजनाओं को  सफलतापूर्वक पूर्ण  किया। आपने वर्ष 2004-2008 तक उत्तराखंड राज्य में हुए औध्योगिक विकास में उत्तराखंड राज्य प्रभारी के रूप में SIDCUL में रहते हुए बड़ा योगदान दिया।  आपने देश के लगभग सभी पहाड़ी राज्यों जैसे जे&के, सिक्किम, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश मिज़ोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और विदेशों में नेपाल, घाना, मालदिव, में भी सड़क और बिल्डिंग परियोजनाओं को भी बनवाया। उत्तराखंड क्रांति दल ने आपके महत्वपूर्ण योगदान को सराहते हुए आपको वर्ष 2025 में दल के आईटी प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष पर पुनः नियुक्त किया है।  

श्री संजय सिलस्वाल  एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं, जो शिक्षा, डिजिटल मार्केटिंग, सामाजिक सक्रियता और रणनीतिक संचार के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। एक शिक्षक, डिजिटल मार्केटिंग ट्रेनर और राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में उन्हें विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का व्यापक अनुभव प्राप्त है। आप वर्तमान में कई प्रतिष्ठित संस्थानों और ब्रांड्स के साथ जुड़कर डिजिटल रणनीति, ब्रांड बिल्डिंग और सोशल मीडिया प्रबंधन का कार्य कर रहे हैं। बतौर मार्केटिंग हेड और वेब डेवलपर, आपने Bala-G Studio Rishikesh जैसे प्रीमियम वेडिंग ब्रांड के लिए सफल डिजिटल अभियानों का संचालन किया है। वहीं Sturdy’s Castle Inn (UK) सहित अन्य आतिथ्य व्यवसायों के लिए भी प्रभावी मार्केटिंग समाधान विकसित किए हैं।

राजनीतिक मार्केटिंग के क्षेत्र में भी आपका अनुभव अत्यंत व्यापक है। आपने BJP, Congress, AAP सहित कई प्रमुख राजनीतिक दलों को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में दिनेश चंद्र मास्टरजी का डिजिटल कैंपेन आपके कार्य का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने रणनीतिक सोच और डिजिटल प्रभावशीलता का परिचय दिया। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी मजबूत पकड़ है। आप उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया कैंपेन, ग्राउंड मैनेजमेंट और डेटा-ड्रिवन प्लानिंग में विशेषज्ञता रखते हैं। विभिन्न राजनीतिक संगठनों और उम्मीदवारों के लिए आपने डिजिटल कैंपेन, जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार के आधुनिक और प्रभावी मॉडल तैयार किए हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव रखते हुए आप एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, जो युवाओं को शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और डिजिटल सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करते हैं। आपने छात्रों के लिए रेज़्यूमे बिल्डिंग, इंटरव्यू प्रिपरेशन और पॉडकास्टिंग जैसे विषयों पर अनेक कार्यशालाएं आयोजित की हैं।

इसके अतिरिक्त, आप एक कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्ट होस्ट के रूप में भी कार्यरत हैं। “Deep Talks” जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से आप समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की कहानियों को सामने ला रहे हैं। आपका लक्ष्य उत्तराखंड के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और प्रभावी डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है।

श्री संजय सिलस्वाल जी

माननीय केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आईटी प्रकोष्ठ, उत्तराखंड क्रांति दल

Scroll to Top