श्री अतुल कुमार जैन
अध्यक्ष आई टी प्रकोष्ठ
श्री अतुल कुमार जैन, B. Tech, MBA , 62 Years हैं जिनको केंद्र और उत्तराखंड राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं काम करने का 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। आप ने इस अवधि में टीएचडीसी इंडिया, सिड्कुल, टीसीआईएल में रहते हुए देश विदेश में अनेकों महत्वपूर्ण परियोजनायों पर कार्य किया। आप वर्ष 2023 में संचार मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम टेलीकम्युनिकेस कंसल्टेंटस इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) में अधिशासी निदेशक (सिविल) के पद से सेवानिवृत हुए । सेवा निवृति के उपरांत आपने कुछ समय मुख्य महाप्रबंधक देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी काम किया, परंतु वर्तमान राज्य सरकार की असंतोषकारी और जन विरोधी नीतियों की वजह से आपने इस्तीफा दे दिया। आपको हाइड्रोपावर, इंडस्ट्रियल इस्टेट, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, स्कूल्स, टाउनशिप, सड़क,पुल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, पर्यटन प्रोजेक्ट्स और अनेक जनोपयोगी सरंचनात्मक परियोजनाओं का कुशल निष्पादन और प्रबंधन का बहुत अच्छा अनुभव है। श्री जैन सामाजिक कार्यों के अंतर्गत महासचिव, टीएचडीसी ओफिसेर्स असोसियशन और रोटरी क्लब नई टिहरी के अध्यक्ष भी रहे। ये टीसीआईएल ऑफिसर क्लब के अध्यक्ष भी हैं । आप उत्तराखंड की सेवा हेतु उत्तराखंड क्रांति दल में वर्ष 2024 में शामिल हुए। आप ने अपनी शासकीय सेवाओं के दौरान, टिहरी, कोटेश्वर, उत्तरकाशी, जोशीमठ, हरिद्वार, काशीपुर, कोटद्वार, रुद्रपुर, सितारगंज, देहरादून और नैनीताल जिलों में अनेक परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। आपने वर्ष 2004-2008 तक उत्तराखंड राज्य में हुए औध्योगिक विकास में उत्तराखंड राज्य प्रभारी के रूप में SIDCUL में रहते हुए बड़ा योगदान दिया। आपने देश के लगभग सभी पहाड़ी राज्यों जैसे जे&के, सिक्किम, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश मिज़ोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और विदेशों में नेपाल, घाना, मालदिव, में भी सड़क और बिल्डिंग परियोजनाओं को भी बनवाया। उत्तराखंड क्रांति दल ने आपके महत्वपूर्ण योगदान को सराहते हुए आपको वर्ष 2025 में दल के आईटी प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष पर पुनः नियुक्त किया है।